देश की खबरें | ईडी ने दिल्ली-एनसीआर रियल्टी समूह की 2,348 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को कहा कि उसने रियल्टी समूह डब्ल्यूटीसी फरीदाबाद इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड और डब्ल्यूटीसी समूह की अन्य संस्थाओं के खिलाफ धन शोधन जांच के तहत 2,348 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क की है जिसमें गोवा में कुछ आवासीय इकाइयों के अलावा दिल्ली-एनसीआर में सैकड़ों एकड़ जमीन और बिना बिकी अचल संपत्ति शामिल है।