देश की खबरें | आधी आबादी को मिले हर क्षेत्र में 50 फीसद आरक्षण : ओम प्रकाश राजभर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने राजनीति, शिक्षा और रोजगार समेत हर क्षेत्र में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग करते हुए रविवार को कहा कि जब तक महिलाओं को समुचित सम्मान नहीं मिलेगा, तब तक समाज का विकास नहीं हो सकता।