देश की खबरें | दक्षिणपंथी संगठन ने केरल सरकार से राज्यपाल को कुलाधिपति के पद से नहीं हटाने की अपील की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े एक महत्वपूर्ण संगठन ने केरल सरकार से राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को राज्य में विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के पद से हटाने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की है। उसने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से भी इस मामले में दखल देने को कहा है।