देश की खबरें | साझी वैश्विक समस्याओं का समाधान तलाशने में ‘ग्लोबल साउथ’ की चिंताओं पर उपयुक्त ध्यान नहीं दिया गया : जयशंकर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 महामारी, खाद्य एवं ऊर्जा सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद, कर्ज संकट और संघर्ष के प्रभावों का समाधान तलाशने में विकासशील देशों की जरूरतों एवं आकांक्षाओं को उपयुक्त तवज्जो नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि भारत ‘वैश्विक दक्षिण संवेदी मॉडल’ के आधार पर अपने अनुभव एवं विशेषज्ञता को साझा करने को तैयार है।