Tripura Assembly Election 2023: कांग्रेस ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, 150 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया
कांग्रेस ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया, जिसमें सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, 50 हजार नए रोजगार सृजित करने, कृषि मजदूरों की दिहाड़ी में वृद्धि करने और हर माह 150 यूनिट मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने का वादा किया गया है.