देश की खबरें | 11 वकील व 2 विधि अधिकारी उच्च न्यायालयों में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कुल 11 वकीलों और दो विधि अधिकारियों को सोमवार को इलाहाबाद, कर्नाटक और मद्रास उच्च न्यायालयों में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया।
नयी दिल्ली, छह फरवरी कुल 11 वकीलों और दो विधि अधिकारियों को सोमवार को इलाहाबाद, कर्नाटक और मद्रास उच्च न्यायालयों में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया।
कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने ट्विटर पर इन नियुक्तियों की घोषणा की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इलाहाबाद उच्च न्यायालय में छह, मद्रास उच्च न्यायालय में पांच और कर्नाटक उच्च न्यायालय में दो अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं।
मद्रास उच्च न्यायालय में नियुक्त अतिरिक्त न्यायाधीशों में से दो न्यायिक अधिकारी हैं।
नियुक्त किए गए लोगों के नामों की सिफारिश पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की थी।
मद्रास उच्च न्यायालय में नियुक्त वकीलों में लक्ष्मण चंद्र विक्टोरिया गौरी भी हैं, जिनकी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से कथित संबद्धता को लेकर विवाद पैदा हो गया था।
कुछ वकीलों ने हाल ही में गौरी की विचारधारा को लेकर आरोप लगाते हुए कॉलेजियम से उनका नाम वापस लेने की मांग की थी। वहीं कुछ वकीलों ने पेशे के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का हवाला देते हुए उनकी प्रोन्नति का समर्थन किया था।
आमतौर पर अतिरिक्त न्यायाधीशों को पहले दो साल के लिए नियुक्त किया जाता है और उसके बाद उन्हें स्थायी न्यायाधीशों के रूप में पदोन्नत किया जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2023 02:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

