देश की खबरें | कर्नाटक चुनाव:मंत्री आर अशोक, पूर्व उपमुख्यमंत्री सावदी सहित अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में कनकपुरा सीट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे राज्य सरकार के मंत्री आर. अशोक, हाल में कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी और जनता दल(सेक्युलर) में वापस आये वाई एस वी दत्ता उन प्रमुख नेताओं में हैं, जिन्होंने 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किये ।