देश की खबरें | हाथी के हमले में युवक की मौत
जियो

सूरजपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज बताया कि सूरजपुर वन मंडल के अंतर्गत दरहोरा गांव में हाथी के हमले में युवक की मौत हो गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दरहोरा गांव में शनिवार—रविवार की रात जंगली हाथियों का दल बसाहट की ओर घुस आया था। हाथियों को बसाहट से दूर रखने ग्रामीण ढोल नगाड़ा बजाकर उन्हें जंगलों की ओर खदेड़ रहे थे। उसी दौरान मनीराम (18 वर्ष) को जंगली हाथी ने कुचलकर मार डाला।

यह भी पढ़े | Manipur Board 10th Result 2020: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन मणिपुर ने अपने अधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 10वीं का रिजल्ट किया जारी, bsem.nic.in पर ऐसे करें चेक.

अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे परिजनों को सौंप दिया गया।

सरगुजा जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हाथी के हमले में ग्रामीण युवक की मौत की घटना के बाद उसके परिजनों को तत्कालिक सहायता राशि 25 हजार रूपए प्रदान किया गया है। शेष 5.75 लाख रूपए सभी अपौचारिकता पूर्ण होने के बाद दी जाएगी।

यह भी पढ़े | JKBOSE 10th Result 2020 Declared: जम्मू डिवीजन का 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, jkbose.ac.in पर करें चेक .

अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में उस क्षेत्र में 10-12 हाथियों का एक झुण्ड विचरण कर रहा है।

पिछले दिनों सूरजपुर और बलरामपुर जिले में तीन हाथियों की मौत हो चुकी है, जिसे लेकर सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)