देश की खबरें | येदियुरप्पा ने बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की, प्रधानमंत्री ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 16 अक्टूबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को भारी बारिश के कारण तीन महीने के भीतर तीसरी बार बाढ़ की स्थिति का सामना कर रहे राज्य के लिए 85.5 करोड़ रुपये जारी करने और प्रभावित जिलों को बचाव उपकरण उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी।

सरकार ने शुक्रवार को बाढ़ से प्रभावित 51,810 किसानों के बैंक खातों में सब्सिडी के तौर पर 36.57 करोड़ रुपये स्थानांतरित किए।

यह भी पढ़े | Gujjar Mahapanchayat Tomorrow: राजस्‍थान के इन जिलों में गुर्जर महापंचायत के कारण 16 अक्‍टूबर की रात से ठप्प रहेंगी इंटरनेट सेवाएं, नहीं चलेगा सोशल मीडिया.

एक सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी पर बने उच्च वायु दबाव क्षेत्र के कारण हुई भारी बारिश के चलते कलबुर्गी, बीदर, बेल्लारी, रायचूर, बागलकोट, कोप्पल, शिमोगा, उडुपी और दक्षिण कन्नड़ समेत कई अन्य जिले बाढ़ की चपेट में हैं।

मुख्यमंत्री ने उत्तर कर्नाटक में 12 जिलों के जिला पंचायतों के उपायुक्तों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक की।

यह भी पढ़े | Video Of J&K Terrorist’s Surrender: सुरक्षाबलों ने कश्मीर में अपनी सूझबूझ से आतंकी का कुछ यूं कराया सरेंडर, VIDEO देख आप भी करेंगे सलाम.

येदियुरप्पा ने अधिकारियों से बचाव अभियान को युद्ध स्तर पर चलाने के लिए एक कार्ययोजना तैयार करने का भी निर्देश दिया।

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने येदियुरप्पा से बात की और आश्वासन दिया कि बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए केंद्र की ओर से राज्य को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, '' कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में हुई भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा से बात की। हम बाढ़ से प्रभावित कर्नाटक के अपने भाई-बहनों के साथ पूरी मजबूती से खडे हैं।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)