गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), 10 सितम्बर महराजगंज जिले में नाबालिग प्रेमी युगल की खंभे से बांधकर पिटाई करने का वीडियो वायरल होने के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने इस सिलसिले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया।
महराजगंज के पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि बुधवार को जिले के घुघली थाना क्षेत्र के में नाबालिग प्रेमी युगल को खंभे से बांधी कर उनकी पिटाई करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो करीब 10 दिन पुराना बताया जा रहा है।
यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना के 23,446 नए केस, 448 की मौत: 10 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता लगा है कि किशोर अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव गया था, जहां ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया।
अधिकारी ने बताया कि इस सिलसिले में तीन अलग-अलग मामले दर्ज कर नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़े | Coronavirus In Delhi: दिल्ली में कोरोना का नया रिकॉर्ड, एक दिन में 4,308 नए केस दर्ज.
सजवाण ने बताया कि पहला मामला पॉक्सो कानून के तहत प्रेमी के खिलाफ दर्ज हुआ है। उसे हिरासत में ले लिया गया है।
दूसरा मामला प्रेमी युगल को बांधकर पीटने वालों के विरुद्ध और तीसरा मामला उस सोशल मीडिया एकाउंट धारक के खिलाफ किया गया है जिसने उस वीडियो को सोशल मीडिया पर डालकर नाबालिग युगल की पहचान उजागर की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY