देश की खबरें | उत्तर प्रदेश सरकार हाथरस के दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है : संजय सिंह
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुजफ्फरनगर (उप्र), 13 अक्टूबर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार हाथरस कांड के दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है।

इसके साथ ही उन्होंने उच्चतम न्यायलय की निगरानी में मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की।

यह भी पढ़े | Temple Re-Opening in Maharashtra: मंदिर खोलने को लेकर शरद पवार ने लिखी पीएम मोदी को लिखा पत्र, राज्यपाल की पर उठाए सवाल.

पार्टी की बैठक में शामिल होने मुजफ्फरनगर आए सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य सरकार सबूतों को ‘नष्ट’ कर मामले को कमजोर करने का प्रयास कर रही है।

गौरतलब है कि 14 सितंबर को हाथरस जिले के एक गांव में कथित रूप से अगड़ी जाति के चार युवकों ने 19 साल की एक दलित युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता की मौत गत महीने के आखिर में दिल्ली के सफरदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई थी।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: लॉकडाउन के 6 महीने के बाद उत्तर प्रदेश में मल्टीप्लेक्स और सिनेमाहॉल केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार 15 अक्टूबर से खुलेंगे.

राज्यसभा सदस्य सिंह ने हाथरस पीड़ित के परिवार को केंद्रीय बलों की सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच शीर्ष न्यायालय की देखरेख में होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि ‘फर्जी’ मुकदमे दर्ज किए जाने के बावजूद लोगों पर ‘अत्याचार’ के खिलाफ उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

उल्लेखनीय है कि यहां हुई आप की बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली, मेरठ, बागपत और मुजफ्फरनगर जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)