खेल की खबरें | पूर्व खिलाड़ियों के अनुभव का उपयोग करें: द्रविड़ ने बोर्ड के वेबिनार में प्रदेश ईकाइयों से कहा

मुंबई, 12 अगस्त राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख राहुल द्रविड़ ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड की मान्य ईकाइयों के सदस्यों से बोर्ड द्वारा आयोजित एक वेबिनार में बातचीत के दौरान सुझाव दिया कि वे पूर्व खिलाड़ियों के अनुभव का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें ।

विभिन्न प्रदेश ईकाइयों के सचिवों और क्रिकेट परिचालन प्रमुखों ने इस वेबिनार में भाग लिया । इसमें द्रविड़ के साथ बीसीसीआई एनसीए के शिक्षा प्रमुख सुजीत सोमासुंदर और ट्रेनर आशीष कौशिक भी शामिल थे ।

यह भी पढ़े | Mumbai Cricketer Karan Tiwari Dies by Suicide: आईपीएल में चयन नहीं होने से दुखी क्रिकेटर करण तिवारी ने की आत्महत्या, 'मुंबई के डेल स्टेन' कहे जाते थे.

बातचीत मुख्य रूप से फिटनेस टाटा एकत्र करने और कोरोना महामारी के बीच फिटनेस ट्रेनिंग शुरू करने पर हुई ।

वेबिनार में भाग लेने वाली एक प्रदेश ईकाई के सचिव ने पीटीआई को बताया ,‘‘ राहुल ने कभी नहीं कहा कि यह अनिवार्य है लेकिन उन्होंने प्रदेशों को सुझाव दिया कि वे पूर्व खिलाड़ियों की सेवायें लें ।’’

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: CSK को धोनी के 2021 और 2022 आईपीएल का हिस्सा होने की उम्मीद सीईओ कासी विश्वनाथन.

अन्य मसलों के बारे में पूछे जाने पर तीनों ने कहा कि एनसीए दो चरण में ट्रेनिंग बहाल करने की सोच रहा है जिसमें आनलाइन और शारीरिक ट्रेनिंग शामिल हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मौजूदा समय में 25 से 30 खिलाड़ियों का एक साथ अभ्यास करना संभव नहीं है । इसलिये प्रदेश टीमों के ट्रेनर और फिजियो आनलाइन और चरणबद्ध तरीके से अभ्यास करायेंगे ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)