देश की खबरें | प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किसानों को बना सकता है समृद्ध: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अकोला (महाराष्ट्र), 27 अक्टूबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि कृषि में आधुनिक प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से किसान समृद्ध हो सकते हैं।

ठाकरे ने राज्य में कृषि विश्वविद्यालयों की ऑनलाइन हुई बैठक में किसानों को सलाह दी कि वे उन फसलों की पैदावार पर ध्यान केंद्रित करें, जिनका बाजार बड़ा हो।

यह भी पढ़े | LIST OF 18 TERRORISTS: गृह मंत्रालय ने जारी की UAPA एक्ट के तहत 18 आतंकियों की लिस्ट, यहां पढ़ें सभी नाम.

उन्होंने कहा, ‘‘किसान हमारे अन्नदाता हैं। यदि खेती में प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जाता है, तो किसान समृद्ध होंगे।’’

ठाकरे ने कहा, ‘‘किसानों को अब बिकने वाली फसलें पैदा करनी चाहिए।’’

यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: पहले चरण के मतदान से पहले देखें वोटर लिस्ट में नाम, पोलिंग बूथ की डिटेल- ऐसे करें वोटर स्लिप डाउनलोड.

अकोला स्थित पंजाबराव देशमुख कृषि विश्वविद्यालय और महाराष्ट्र कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान परिषद ने संयुक्त कृषि अनुसंधान एवं विकास समिति की यह 48वीं बैठक आयोजित की।

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री संजय धोत्रे ने कहा कि कृषि को और उत्पादक बनाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

राज्य कृषि मंत्री दादा भुसे ने कहा कि नए अनुसंधान किसानों तक अवश्य पहुंचने चाहिए और महाराष्ट्र सरकार इस संबंध में कदम उठा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)