जरुरी जानकारी | अमेरिका को नया मुक्त व्यापार भागीदार चाहिए, तो भारत बातचीत को तैयार : गोयल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिका मुक्त व्यापार के लिए यदि नया कारोबारी भागीदार बनाना चाहता है, तो भारत उसके साथ व्यापार समझौते को लेकर बातचीत करने का ‘‘इच्छुक’’ रहेगा और इससे उसे ‘‘प्रसन्नता’’ होगी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को यह बात कही।
सैन फ्रांसिस्को, छह सितंबर अमेरिका मुक्त व्यापार के लिए यदि नया कारोबारी भागीदार बनाना चाहता है, तो भारत उसके साथ व्यापार समझौते को लेकर बातचीत करने का ‘‘इच्छुक’’ रहेगा और इससे उसे ‘‘प्रसन्नता’’ होगी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को यह बात कही।
गोयल ने हालांकि कहा कि अपनी नीति के तहत अमेरिकी प्रशासन किसी नए साझेदार के साथ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) नहीं करना चाहता है।
मंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘अगर वे अपना मन बदलते हैं तो इससे भारत को खुशी होगी और वह बातचीत करना चाहेगा। हालांकि, उसके (एफटीए) बगैर भी दोनों देशों के बीच प्रौद्योगिकी, व्यापार और निवेश आकर्षित करने को लेकर सरोकार है।
पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के दौरान भारत और अमेरिका ने आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए छोट (मिनी) व्यापार समझौते पर बात की थी।
अमेरिका-भारत रणनीतिक भागीदारी मंच (यूएसआईएसपीएफ) को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि कनाडा के साथ व्यापार समझौते को लेकर बातचीत आगे बढ़ रही है।
भारत और इजराइल के बीच प्रस्तावित समझौते के बारे में गोयल ने कहा कि कम आबादी और सेवाओं को खोलने के प्रति उनकी अनिच्छा की वजह से सौदा आकर्षक नहीं है। यूरोपीय संघ के साथ समझौते के बारे में गोयल ने बताया कि इस बारे में बातचीत चल रही है।
भारत निर्यात बढ़ाने और घरेलू बाजार में रोजगार के सृजन के लिए इन व्यापार समझौतों पर बात कर रहा है। देश का उद्देश्य 2030 तक माल एवं सेवाओं का निर्यात बढ़ाकर 2,000 अरब डॉलर करने का है।
गोयल भारत-अमेरिका रणनीतिक भागीदारी मंच सम्मेलन और हिंद-प्रशांत आर्थिक रूपरेखा (आईपीईएफ) मंत्री स्तरीय बैठक में शामिल होने के लिए 5-10 सितंबर तक सैन फ्रांसिस्को और लॉस एंजिल्स आए हुए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2022 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

