विदेश की खबरें | अमेरिकी नेता भविष्य के संबंधों के लिए गड्ढा खोद रहे हैं: चीन

बीजिंग,10 दिसंबर चीन की समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बृहस्पतिवार को कहा कि ट्रंप प्रशासन के अधिकारी चीन और उसके अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करके भविष्य में अमेरिकी प्रशासन के चीन के साथ संबंधों के लिए ‘‘गड्ढा खोद’’ रहे हैं।

शिन्हुआ ने अपने एक संपादकीय में कहा कि सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के नौ करोड़ 20 लाख सदस्यों और उनके परिवार के लिए वीजा पांबदी जैसे कदमों ने ‘‘ अमेरिका में चीन विरोधी ताकतों के, अपने राजनीतिक फायदों के लिए चीन-अमेरिका संबंधों पर अंकुश के कुटिल इरादों को फिर से उजागर कर दिया है।’’

यह भी पढ़े | Pakistan Studies Exam में चीटिंग करते पकड़े गए PTI MPA Liaquat Ali, बीए की डिग्री के लिए धोखाधड़ी करने का आरोप.

दरअसल अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने पिछले सप्ताह इस प्रकार के वीजा की अवधि 10वर्ष से घटा कर एक माह कर दी, जो ट्रंप प्रशासन द्वारा अपने अंतिम दिनों में अपनाए जा रहे सख्त रवैये को दर्शाता है।

संपादकीय में कहा गया है, ‘‘चीन के हितों से जुड़े मुद्दों पर चीन और अमेरिका के संबंधों के सर्वप्रमुख बिंदुओं को लगातार चुनौती दे कर चीन विरोधी नेता चीन के साथ अगले प्रशासन के संबंधों के लिए न सिर्फ गड्ढा खोद रहे हैं, बल्कि अपने राजनीति हित भी साध रहे हैं।’’

यह भी पढ़े | अकरम के पीछे हटने से पीसीबी को नहीं मिल पा रहा मुख्य चयनकर्ता.

इसमें कहा गया है कि दोनों देशों को अपने मतभेदों को दूर करने को प्राथमिकता देनी चाहिए।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)