खरीद प्रबंधकों के संघ, दि इंस्टीट्यूट फार सप्पलाई मैनेजमेंट (आईएसएम) ने मंगलवार को जारी रिपोर्ट में कहा कि उसका विनिर्माण सूचकांक अगस्त में बढ़कर 56 पर पहुंच गया जबकि जुलाई में यह 54.2 पर था। यह नवंबर 2018 के बाद सबसे ऊंचा स्तर है। इस सूचकांक में 50 अंक से ऊपर वृद्धि का सूचक है। इस प्रकार अमेरिका के विनिर्माण खेत्र में लगातार तीसरे महीने विस्तार हुआ है।
यह आंकड़ों अर्थशास्त्रियों ने जितना अनुमान व्यक्त किया था उससे ऊंचा है।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: यहां सरकारी टीचरों की बल्ले-बल्ले, कोरोना काल में सैलरी बढ़ोतरी का हुआ ऐलान.
महामारी पर काबू पाने के लिये किये गये उपायों से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को अपंग बना दिया। सर्वेक्षण में इसका असर दिखा और मार्च, अप्रैल और मई माह के दौरान विनिर्माण क्षेत्र में संकुचन हुआ वहीं जून से यह वृद्धि के रास्ते पर आगे बढ़ने लगी।
आईएसएम रिपोर्ट के मुताबिक अगस्ते में आर्डर, उत्पादन और निर्यात आर्डर सभी तेजी से बढ़े हैं लेकिन सर्वे के नौकरी के मानक में रोजगार में कमी आई है। यह लगातार 13वां महीना रहा जब रोजगार कम हुये हैं। अगस्त में 18 में से 15 उद्योगों में वृद्धि दर्ज की गई। इसमें लकड़ी और प्लास्टिक निर्माता उद्योग सबसे आगे रहे हैं।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY