विदेश की खबरें | पाकिस्तान में दो तालिबानी आतंकवादी गिरफ्तार

लाहौर, तीन अगस्त पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में छापेमारी के दौरान सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इन आतंकवादियों को लाहौर से करीब 400 किलोमीटर दूर भक्कर जिले से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े | WHO ने माना, वैश्विक तौर पर COVID-19 के मामलों की रफ्तार पांच गुना और डेथ तिगुनी बढ़ी.

सीटीडी के एक प्रवक्ता ने कहा, ''रविवार को आतंकवाद विरोधी विभाग (सीटीडी) की एक टीम ने छापेमारी के दौरान जिला भक्कर में दरिया खान से टीटीपी के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया।''

आतंकियों की पहचान आसिफ मोहम्मद और मोहम्मद यूनुस के रूप में हुई।

यह भी पढ़े | ब्रिटेन में नई कोविड-19 टेस्ट से 90 मिनट में होगी जांच.

प्रवक्ता ने कहा कि वे अपने प्रतिबंधित संगठन को मजबूत करने के लिए कुर्बानी वाले जानवरों की खाल एवं कोष एकत्र कर रहे थे।

आतंकियों को पूछताछ के लिए अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)