एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | प्रशिक्षण के बाद विस्तार के दो पायलट कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उड़ान सिम्युलेटर प्रशिक्षण के बाद विस्तार के दो पायलट कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

देश की खबरें | प्रशिक्षण के बाद विस्तार के दो पायलट कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए
जियो

नयी दिल्ली, छह जून उड़ान सिम्युलेटर प्रशिक्षण के बाद विस्तार के दो पायलट कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

विस्तार के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘उड़ान सिम्युलेटर प्रशिक्षण के बाद हमारे दो पायलट काम पर लौटने पर कोविड-19 से दुर्भाग्यपूर्ण रूप से संक्रमित पाए गए हैं।’’

यह भी पढ़े | बीजेपी सांसद मिनाक्षी लेखी का कांग्रेस पर हमला, बोली- गोमूत्र और गोबर का योगदान इस देश की अर्थव्यवस्था में वो 60 साल की कांग्रेस गवर्नेंस से ज्यादा.

उन्होंने बताया कि प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उनके संपर्क में आए लोगों को घर में तत्काल पृथक-वास में रखा गया है।

उड़ान सिम्युलेटर एक ऐसा उपकरण होता है जो विमान की उड़ान का कृत्रिम माहौल को पैदा करता है। पायलटों को प्रशिक्षण देने में इस मशीन की मदद ली जाती है।

यह भी पढ़े | मुंबई: एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी धारावी इलाके में कोरोना के नए 10 मामले सामने आए, कुल संख्या 1899 हुई.

प्रवक्ता ने बताया कि इन दोनों पायलटों के सीधे संपर्क में आए पायलटों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अभी तक आईं कुछ पायलटों के नमूनों की जांच रिपोर्ट में वे संक्रमित नहीं पाए गए हैं जबकि अन्य की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।’’

देश में 25 मई से घरेलू उड़ान परिचालन आरंभ हो गया है।

विस्तार के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘सिम्युलेटर प्रशिक्षण केंद्र से प्राधिकारियों के दिशा-निर्देशानुसार केंद्र को संक्रमणमुक्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है।’’

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘विस्तार दोनों संक्रमित पायलटों को हर संभव मदद मुहैया करा रही है और अपने कर्मियों एवं ग्राहकों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है।’’

भारत इटली को पीछे छोड़कर कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से सबसे बुरी तरह से प्रभावित दुनिया का छठा देश बन गया है। देश में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 9,887 नए मरीज सामने आने के साथ ही कोविड-19 के मामले बढ़कर 2,36,657 हो गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2020 07:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).