देश की खबरें | कई राज्यों में हजारों लोगों से 42,000 करोड़ रुपये ठगने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 11 सितंबर कई राज्यों में पोंजी घोटाले के जरिये अच्छा रिटर्न देने का वादा कर हजारों लोगों से करीब 42,000 करोड़ रुपये ठगने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश की मैसर्स गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड नामक निजी कंपनी के निदेशकों संजय भाटी और राजेश भारद्वाज के रूप में की गई है।

यह भी पढ़े | Maharashtra: मुख्यमंत्री पर बना कार्टून साझा करने पर सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी से मारपीट.

उन्हें दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि उनकी कंपनी उत्तर प्रदेश के गौतम बौद्ध नगर में पंजीकृत थी।

यह भी पढ़े | JEE Main Result 2020 Declared: जेईई मेन के नतीजे हुए घोषित, 24 छात्रों को मिला 100 परसेंटाइल, यहां देखें टॉपर्स लिस्ट.

कई पीड़ितों की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, जिन्होंने आरोप लगाया था कि भाटी की कंपनी ने उन्हें धोखा दिया है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (ईओडब्ल्यू) डॉ. ओपी मिश्रा ने दोनों के काम करने के तरीके के बारे में विस्तार से बताया कि किसी तरह से आरोपी पीड़ितों को जाल में फंसाते थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)