देश की खबरें | भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश, दो घुसपैठिए मारे गए
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बीकानेर/जोधपुर, नौ सितंबर राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में बुधवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारत में घुसने की कोशिश कर रहे दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ ने इस घटना के बाद घुसपैठियों के पास से दो पिस्तौल, पाकिस्तानी मुद्रा एवं हेरोइन एवं अन्य चीजें बरामद कीं।

यह भी पढ़े | Priynka Gandhi On Modi Govt: प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा- युवाओं को रोजगार की बजाय दी जा रहीं लाठियां.

उपमहानिरीक्षक (राजस्थान सीमा) मदन सिंह राठौड़ ने बताया कि श्रीगंगानगर सेक्टर में ख्यालीवाला सीमा चौकी के पास दो व्यक्ति बाड़ के समीप आते दिखाई दिये।

उन्होंने कहा, ‘‘ गश्त पर तैनात गार्ड ने उन्हें ललकारा और उन्हें लौट जाने को कहा। लेकिन उन्होंने चेतावनी पर ध्यान नहीं दिया । इस पर गश्ती दल ने उन पर गोली चला दी।’’

यह भी पढ़े | लखनऊ में 9 बजे 9 मिनट अभियान में रोजगार मांगते यूथ कांग्रेस के कई नेता गिरफ्तार: 9 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि फायरिंग में दोनों घुसपैठिये मारे गये।

बीएसएफ को घुसपैठियों के पास से दो पिस्तौल, कुछ कारतूस और मैगजीन, एक एक किलोग्राम हेरोइन के आठ पैकेट, नाइटविजन उपकरण और 13000 रुपए मूल्य की पाकिस्तानी मुद्रा मिलीं।

राठौड़ के अनुसार घुसपैठियों में से एक के पास मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी शिनाख्त शाहबाज अली के रूप में हुई है। दूसरे की पहचान नहीं हुई है।

एक महीने से थोड़ा अधिक समय में यह ऐसी दूसरी घटना है।

बाड़मेर जिले में बखासर में बीकेडी चौकी पर सात अगस्त को बीएसएफ के हाथों एक पाकिस्तानी नागरिक मारा गया था। वह बाड़ पार करने का प्रयास कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)