रॉबर्ट मैक्काबे और आरोन तोर्गाल्स्की ने सेकंड डिग्री हमले का दोष स्वीकार करने से इनकार कर दिया। उन्होंने शनिवार सुबह आत्मसमर्पण किया था।
दोनों अधिकारियों को बिना जमानत के रिहा कर दिया गया।
यह भी पढ़े | दक्षिण कोरिया में COVID-19 के 57 नए मामले आए सामनें, कुल आंकड़ा 11,776.
एरी काउंटी के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी जॉन फ्लिन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मैक्काबे (32) और तोर्गाल्स्की (39) ने 75 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति मार्टिन गुगिनो को धक्का देकर ‘‘सीमा पार’’ की। इसमें बुजुर्ग व्यक्ति जमीन पर गिर गया, उसके सिर पर चोट लगी और खून निकलने लगा।
एक टीवी चैनल के कर्मचारी द्वारा घटना को कैद किए जाने के बाद अधिकारियों को शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया था। अगर वे दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें सात साल की जेल की सजा भुगतनी पड़ सकती है।
यह भी पढ़े | George Floyd Protests: अमेरिका में नस्लवाद के खिलाफ मास्क पहनकर व्यापक पैमाने पर हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन.
एपी
गोला मानसी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY