दक्षिण कोरिया में COVID-19 के 57 नए मामले आए सामनें, कुल आंकड़ा 11,776
दक्षिण कोरिया में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस महामारी के 57 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद से देश में रविवार तक कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित हुए लोगों का आंकड़ा बढ़कर 11 हजार 776 हो गया है. उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए 21 अन्य मरीजों को क्वारंटाइन से डिस्चार्ज कर दिया गया है.
सियोल, 7 जून: दक्षिण कोरिया में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस महामारी (Coronavirus) के 57 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद से देश में रविवार तक कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित हुए लोगों का आंकड़ा बढ़कर 11 हजार 776 हो गया है.
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अपनी रिपोर्ट में कहा, "सामने आए नए मामलों में से चार विदेशी हैं, जिसके बाद विदेशों से आयातित मामलों का आंकड़ा बढ़ाकर 1 हजार 292 हो गया है. वहीं, महामारी के चलते कोई नई मौत नहीं हुई है. कुल 2.32 प्रतिशत मृत्यु दर के साथ यह संख्या 273 मौतों पर बनी हुई है."
उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए 21 अन्य मरीजों को क्वारंटाइन से डिस्चार्ज कर दिया गया है, जिसके बाद से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 10 हजार 552 हो गई है. देश में रिकवरी रेट 89.6 प्रतिशत है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2020 09:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

