देश की खबरें | भिवंडी में इमारत के ढहने के बाद समीप के दो भवन खाली कराये गये
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ठाणे, 22 सितंबर महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में तीन मंजिला इमारत के ढहने के कुछ घंटों बाद समीप के दो भवनों को भिवंडी निजामपुर नगर निगम ने सोमवार रात खाली करवा दिया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि निगम ने पहले ही इन दोनों भवनों को रहने के लिए खतरनाक घोषित किया हुआ था।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर में 18.52 डोमिसाइल सर्टिफिकेट जारी: 22 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

धमानकर नाका के समीप नारपोली के पटेल कंपाउंड में जिलानी इमारत सोमवार तड़के ढह गयी थी जिससे 20 लोगों की मौत हो गयी थी।

स्थानीय नगर वार्ड के कार्यालय अधीक्षक लक्ष्मण कोंकणी ने कहा, ‘‘ दोनों भवनों को सोमवार रात खाली करा दिया गया। इनमें भूतल और उसके ऊपर तीन मंजिल थी। यहां 13 परिवार यानी करीब 25-30 लोग किराये पर रहते थे।’’

यह भी पढ़े | Sharad Pawar on Income Tax Notice: शरद पवार ने आईटी नोटिस पर कहा-वे कुछ लोगों से प्यार करते हैं.

उन्होंने कहा कि इन दोनों भवनों की बिजली की आपूर्ति पहले ही बंद कर दी गयी थी।

उन्होंने कहा इन भवनों को ढहाया जाए या नहीं, इस पर बाद में निर्णय लिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)