जरुरी जानकारी | सितंबर में स्वदेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग ऐप वीकंसोल पेश करेगी टीएसटी

कोच्चि, 22 अगस्त सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की केरल स्थित कंपनी टेकजेंसिया सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज अगले महीने अपना नवोन्मेषी उत्पाद वीडियो कांफ्रेंसिंग ऐप ‘वीकंसोल’ पेश करेगी। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ने शनिवार को यहां इसकी जानकारी दी।

कंपनी का दावा है कि वीडियो कांफ्रेंसिंग ऐप वीकंसोल बहुभाषीय समाधान है। यह बेहतर आवाज तथा वीडियो गुणवत्ता देने वाला अपनी तरह का पहला भारतीय ऐप बताया जा रहा है।

यह भी पढ़े | Ganesh Chaturthi 2020: अमिताभ बच्चन ने लालबाग के राजा की पुरानी फोटो शेयर कर, बाप्पा का किया स्वागत.

कंपनी को केंद्र सरकार द्वारा आयोजित ‘ग्रैंड इनोवेशन चैलेंज’ में विजेता चुना गया था। इस प्रतियोगिता का आयोजन केंद्र सरकार ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर स्वदेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग समाधाान विकसित करने के लिये किया था।

इंफोपार्क द्वारा जारी एक बयान में कंपनी के सीईओ जॉय सेबेस्टियन ने कहा कि 10 लाख उपयोक्ता बनाना शुरुआती लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि कंपनी टेली मेडिसिन व शिक्षा पर ध्यान केंद्रित कर व्यवसाय-से-व्यवसाय (बी2बी) बाजार को भी लक्ष्य कर रही है।

यह भी पढ़े | SP Balasubrahmanyam Health Update: अस्पताल में कोरोना का इलाज करा रहे एस.पी. बालासुब्रमण्यम की हालत नाजुक.

सेबेस्टियन ने कहा, ‘‘कोविड-19 के बाद की दुनिया की व्यवस्था में ये दो क्षेत्र (टेली मेडिसिन व शिक्षा) काफी मांग में हैं। महामारी ने इन दोनों को ई-केंद्रित बना दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वीकंसोल एक समय में 80 सक्रिय व 300 निष्क्रिय भागीदारों की सुविधा देता है। हालांकि यह एक समय के बाद नि:शुल्क नहीं रहेगा।’’

कंपनी को ‘ग्रैंड इनोवेशन चैलेंज’ में इस ऐप के लिये विजेता घोषित किये जाने के बाद सरकार से एक करोड़ रुपये की राशि मिली है। इससे कंपनी देश भर में केंद्र सरकार के कार्यालयों में सेवा देने की स्थिति में आ गयी है। सेबेस्टियन ने इस बारे में कहा, ‘‘हमारी भूमिका तकनीकी समर्थन देने की है। हम उनके लिये ऐप इंस्टॉल करेंगे। सरकार के पास क्लाउड होगा और शेष परिचालन सरकार ही संभालेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)