ट्रंप का कहना है इस तरह की पुख्ता गारंटी देना जल्दबाजी होगी।
ट्रंप ने ‘‘फॉक्स न्यूज संडे’ को दिये एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘मुझे देखना है। देखिए ... मुझे देखना है। नहीं, मैं सिर्फ हां कहने नहीं जा रहा हूं। मैं नहीं कहने जा रहा हूं।’’
यह भी पढ़े | सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद की तबीयत बिगड़ी, किंग फैसल स्पेशलिस्ट अस्पताल में भर्ती.
डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडेन के अभियान ने जवाब में कहा, ‘‘अमेरिकी लोग इस चुनाव का फैसला करेंगे। और अमेरिका सरकार अतिक्रमणकारियों को व्हाइट हाऊस से बाहर निकालने में सक्षम है।’’
राष्ट्रपति ने कहा कि कोरोना वायरस की स्थिति नियंत्रण में है और यह जल्द जाने वाला है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं आखिरकार सही हो जाऊंगा।’’
यह भी पढ़े | यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन के नेताओं ने की कोरोना वायरस कोष पर एकता की अपील.
अमेरिका में कोरोना वायरस से मृतकों की संख्या 1,40,000 से अधिक हो गई है।
ट्रंप ने रविवार को प्रसारित एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘सबसे पहले, मैं हारने नहीं रहा हूं। उन्होंने कहा, ‘‘वे (चुनाव) 2016 में फर्जी थे और अब वे और भी अधिक फर्जी हैं। 2016 में चुनाव बहुत खराब थे।’’
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY