उत्तर प्रदेश: मेरठ जिले में पुलिस ने अंतरराज्यीय ट्रैक्टर चोर गिरोह के तीन लोग गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पुलिस नेअंतरराज्यीय ट्रैक्टर चोर गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जागृति विहार ऐक्सटेंशन में चोरी के ट्रैक्टर बेचने के लिये लाये गए हैं. जब उन्होंने ट्रैक्टर को रुकने का इशारा किया तो चालक ने उन पर गोली चलाई और वाहन से कूद कर भागने लगा.
मेरठ, 11 दिसंबर: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पुलिस नेअंतरराज्यीय ट्रैक्टर चोर गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जागृति विहार ऐक्सटेंशन में चोरी के ट्रैक्टर बेचने के लिये लाये गए हैं. उन्होंने बताया कि इस सूचना पर पुलिस टीम वहां पहुंची तो वहां सात ट्रैक्टर खड़े थे, और पुलिस की गाड़ी को आता देख बदमाश वहां से भागने लगे, जिनमें से दो को पुलिस ने पकड़ लिया.
उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला कि ये ट्रैक्टर बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और मध्यप्रदेश से चोरी किये गये हैं और बेचने के लिए यहां लाए गए हैं. उन्होंने कहा कि बदमाशों ने बताया कि एक ट्रैक्टर राशना मार्ग पर आने वाला है. उन्होंने बताया कि जानकारी के आधार पर एक पुलिस टीम राशना मार्ग पर ट्रैक्टर आने का इन्तजार करने लगी और थोड़ी देर बाद उन्हें एक ट्रैक्टर आता दिखाई दिया.
उन्होंने बताया कि जब उन्होंने ट्रैक्टर को रुकने का इशारा किया तो चालक ने उन पर गोली चलाई और वाहन से कूद कर भागने लगा. उन्होंने बताया कि इस पर पुलिस ने भी गोली चलाई जो वाहन चालक के पैर पर लगी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है और पूछताछ के बाद अन्य लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2020 12:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

