जरुरी जानकारी | टोयोटा किर्लोस्कर ने कार सब्सक्रिप्शन सेवाओं के विस्तार के लिये माइल्स के साथ करार किया

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने दिल्ली एनसीआर, मुंबई और बेंगलुरू में निजी उपभोक्ताओं के लिये सब्सक्रिप्शन सेवाओं का विस्तार करने को लेकर माइल्स ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजीज के साथ करार किया है। टीकेएम ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

कंपनी ने एक बयान में बताया कि उसने माइल्स के साथ साझेदारी के साथ ही 12 और 18 महीने की छोटी अवधि की सब्सक्रिप्शन सेवाएं भी शुरू की है।

यह भी पढ़े | Tecno Mobile: टेक्नो के कैमोन सीरीज को 10 अक्टूबर को किया जाएगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स.

टोयोटा ने कहा कि अब उपभोक्ता 12, 18, 24, 36 और 48 महीने की अवधि की सेवाएं चुन सकते हैं। इसके अलावा वे माइल्स के जरिये तय मासिक किराये पर भी सेवाएं ले सकते हैं।

कंपनी ने कहा कि मासिक किराये में इस्तेमाल की लागत, सड़क कर, पंजीयन, बीमा कवर, चयनित किलोमीटर के आधार पर रख-रखाव तथा सड़क पर चौबीसों घंटे माइल्स की सहायता का शुल्क का शामिल है।

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out At Petrol Pump in Bhubaneswar: भुवनेश्वर में राजभवन के पास पेट्रोल पंप में लगी आग, 3 लोग घायल.

कंपनी ने कहा कि सब्सक्रिप्शन की दरें टोयोटा ग्लान्जा के लिये सबसे कम 19,808 रुपये और इनोवा क्रिस्टा के लिये 45,721 रुपये है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)