देश की खबरें | सोने की तस्करी के मामले में एआईएसएटीएस के दो कर्मी सहित तीन लोग गिरफ्तार : सीमा शुल्क विभाग
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 25 नवम्बर सीमा शुल्क अधिकारियों ने सोने की कथित तस्करी के मामले में एअर इंडिया एसएटीएस (एआई एसएटीएस) स्टाफ के दो अधिकारियों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

इस सोने की कीमत 72.5 लाख रुपये आंकी गई है।

यह भी पढ़े | West Bengal Assembly Election 2021: सौरव गांगुली को लेकर बड़ी खबर, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता के खिलाफ हो सकते हैं बीजेपी का चेहरा?.

आधिकारिक बयान के अनुसार सोमवार को अबू धाबी से आए एक यात्री को सीमा शुल्क अधिकारियों ने रोका था।

सीमा शुल्क विभाग की ओर से मंगलवार को जारी किए गए एक बयान के अनुसार, ‘‘ पूछताछ के दौरान, उसने रासायनिक पेस्ट के दो चांदी के रंग के पैकेट, जिसमें लगभग 1.48 किलोग्राम सोना था, उसे विमान के शौचालय में छिपाने की बात स्वीकार की।’’

यह भी पढ़े | पूर्व पीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह ने अहमद पटेल के निधन पर व्यक्त किया शोक: 25 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उसने बताया कि जांच के दौरान ‘एअर इंडिया एसएटीएस’ के एक कर्मी को सीमा शुल्क अधिकारियों ने अन्य एक एआईएसएटीएस कर्मी को पैकेट देते पकड़ा।

एआईएसएटीएस एक हवाई अड्डा सेवा प्रदाता है। यह एअर इंडिया (एआई) और सिंगापुर एयरपोर्ट टर्मिनल सर्विसेज (एसएटीएस) का एक संयुक्त उद्यम है।

उसने बताया कि तीनों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 72.5 लाख रुपये का सोना जब्त किया गया है।

बयान के अनुसार, पूछताछ के दौरान यात्री ने अपनी पूर्व तीन यात्राओं के दौरान 2.17 करोड़ रुपये के सोने की तस्करी करने की बात स्वीकार की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)