जयपुर, 10 अगस्त सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने राजस्थान के अनूपगढ़ जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास तीन किलो हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि सीमा पार से ड्रोन के जरिए हेरोइन की तस्करी की जा रही थी जिसकी अनुमानित कीमत 15 करोड़ रुपये आंकी गई है।
अनूपगढ़ के थानाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि 30 एपीडी गांव के पास आज सुबह एक खेत में ड्रोन पड़ा मिला जिसकी सूचना एक किसान ने बीएसएफ को दी।
पुलिस के अनुसार शायद किसी तकनीकी खराबी के कारण ड्रोन खेत में गिर गया।
सूचना मिलने पर बीएसएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो ड्रोन के साथ पीले रंग के पैकेट में हेरोइन बरामद की गई। बीएसएफ अधिकारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY