देश की खबरें | युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर बलात्कार करने के मामले में तीन गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 16 अक्टूबर तेलंगाना में अक्टूबर माह के पहले सप्ताह में एक जन्मदिन समारोह के दौरान नशीला पदार्थ मिला केक खिलाने के बाद 19 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार करने के आरोप में तीन लोगों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि लगभग 20-25 वर्ष के तीनों आरोपी पीड़िता के घर के आसपास के इलाके में रहते हैं।

यह भी पढ़े | हांगकांग में एअर इंडिया, विस्तार की उड़ानों पर 30 अक्टूबर तक रोक, COVID-19 से संक्रमित यात्री पाये जाने पर लिया गया फैसला.

गत पांच अक्टूबर को मामले के मुख्य आरोपी के जन्मदिन पर उन्होंने पीड़िता को पार्टी में आमंत्रित किया और एक लॉज में एक कमरा बुक कराया।

पार्टी के दौरान, उन्होंने उसे नशीले पदार्थ वाला केक खिलाया जिसे खाकर वह बेहोश हो गई।

यह भी पढ़े | Gujjar Mahapanchayat Tomorrow: राजस्‍थान के इन जिलों में गुर्जर महापंचायत के कारण 16 अक्‍टूबर की रात से ठप्प रहेंगी इंटरनेट सेवाएं, नहीं चलेगा सोशल मीडिया.

पुलिस ने कहा कि तीनों ने कथित तौर पर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और किसी को घटना के बारे में बताने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पहले तो युवती ने डर से किसी को कुछ नहीं बताया लेकिन बाद में बीमार रहने पर जब उसके परिवार वालों ने बार-बार पूछा तो उसने इस घटना के बारे में खुलासा किया।

उसे तुरंत एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और ठीक होने के बाद 15 अक्टूबर को छुट्टी दे दी गई।

इसके बाद, तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड के लिए स्थानीय अदालत में पेश किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)