खेल की खबरें | दो सेट गंवाकर अमेरिकी ओपन खिताब जीतने वाले 71 साल में पहले खिलाड़ी बने थीम

दर्शकों के बिना आर्थर एशे स्टेडियम में हार की कगार पर पहुंचे थीम ने 2 . 6, 4 . 6, 6 . 4, 6 . 3, 7 . 6 से जीत दर्ज की । यह उनका पहला ग्रैंडस्लैम खिताब है ।

जीत के बाद उन्होंने कहा ,‘‘आज शरीर पर विश्वास जीत गया । मैं बहुत खुश हूं ।’’

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: यहां पढ़ें आईपीएल 2020 के लिए सभी टीमों के कप्तानों को कितनी मिल रही है सैलरी.

तीसरे चैम्पियनशिप अंक पर बैकहैंड पर ज्वेरेव का शॉट जैसे ही बाहर गिरा, थीम ने अपना चेहरा हाथों से ढक लिया । इसके बाद ज्वेरेव उनकी तरफ आये और सामाजिक दूरी के इस दौर में उन्हें गले लगा लिया ।

थीम ने अपना सिर ज्वेरेव के कंधे पर रखा जो पहला ग्रैंडस्लैम जीतने से दो अंक से चूक गए ।

यह भी पढ़े | US Open 2020: जापान की नाओमी ओसाका ने जीता दूसरी बार खिताब, फाइनल में विक्टोरिया अजारेंका को दी शिकस्त.

थीम ने कहा ,‘‘ काश आज दो विजेता घोषित होते । हम दोनों इसके हकदार थे ।’’

इससे पहले 1949 में टेड श्रोडेर को हराकर पांचो गोंजालेस ने जब खिताब जीता था तब उन्होंने भी दो सेट गंवाने के बाद वापसी की थी ।

पांचवें सेट में टाइब्रेकर इससे पहले नोवाक जोकोविच और रोजर फेडरर के बीच 2019 विम्बलडन फाइनल में खेला गया था जिसमें जोकोविच विजयी रहे थे ।

जर्मनी के ज्चेरेव ने कहा ,‘‘ मैं कुछ गेम और कुछ अंक से चूक गया ।’’जर्मनी के लिये आखिरी बार 90 के दशक में बोरिस बेकर ने पुरूष एकल खिताब जीता था।’’

थीम इससे पहले तीन ग्रैंडस्लैम फाइनल में हार चुके थे जिसमें उनका मुकाबला फेडरर या रफेल नडाल से हुआ था । उन्हें फ्रेंच ओपन 2018 और 2019 फाइनल में नडाल ने और इस साल फरवरी में आस्ट्रेलियाई ओपन में जोकोविच ने हराया था ।

मैच में ना तो दर्शकों का शोर था और ना ही तेज चिल्लाने की आवाजें । बाहर से हवाई जहाज, ट्रेनों , कार इंजिन , हार्न और सायरन का शोर सुनाई दे रहा था । यदा कदा टूर्नामेंट स्टाफ की करतल ध्वनि सुनाई दे रही थी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)