Noida Rape: भाई की फीस माफ कराने गयी थी युवती, स्कूल प्रबंधक ने इज्जत के साथ किया खिलवाड़
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में स्थित एक स्कूल के मालिक ने फीस जमा न करने पर छात्र की बहन के साथ क​थित रूप से बलात्कार किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के हबीबपुर गांव में रहने वाले नीरज भाटी का गांव में ही स्कूल है। वहां पर आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र की लॉकडाउन की वजह से फीस जमा नहीं हो पाई थी।

यह भी पढ़े | Hunar Haat To Reopen From Oct 9: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा- देश में “लोकल टू ग्लोबल” थीम के साथ 9 अक्टूबर से फिर शुरू होगा “हुनर हाट”.

शुक्ला ने बताया कि स्कूल के प्रबंधक ने इसके लिए छात्र के परिजनों पर दबाव बनाया, इस पर छात्र की 20 वर्षीय बहन स्कूल प्रबंधक से कई बार जाकर मिली और बताया कि लॉकडाउन की वजह से वे लोग आर्थिक तंगी में हैं तथा फीस जमा करने की स्थिति में नहीं है।

उन्होंने बताया कि युवती का आरोप है कि चार सितंबर को जब वह अपने भाई की फीस माफ कराने के लिए स्कूल में गई थी, तभी स्कूल के प्रबंधक नीरज भाटी ने उसके साथ बलात्कार किया।

यह भी पढ़े | Bharat Ratna for PV Narasimha Rao: पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न देने की मांग, तेलंगाना विधानसभा में प्रस्ताव हुआ पारित.

उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर थाना ईकोटेक- 3 में मुकदमा दर्ज किया गया है तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस मामले में कई बार कोशिश के बाजवूद आरोपी पक्ष से बात नहीं हो पायी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)