देश की खबरें | समय की मांग है कि कोविड-19 से निपटने के लिए साथ मिलकर बोझ उठाया जाए : जयराम ठाकुर
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शिमला, 23 जुलाई हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बस किराया में वृद्धि तथा महामारी के दौरान पर्यटकों को आने की अनुमति देने के लिए राज्य सरकार की आलोचना को लेकर विपक्षी कांग्रेस पर बृहस्पतिवार को पलटवार किया ।

ठाकुर ने कहा कि यह समय की मांग है कि कोविड-19 से निपटने के लिए सामूहिक रूप से बोझ उठाया जाए और पंजाब समेत कई अन्य राज्यों ने भी बस किराया बढ़ाए हैं ।

यह भी पढ़े | अमिताभ बच्चन का कोविड-19 टेस्ट आया निगेटिव : 23 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्यमंत्री यहां अपने सरकारी आवास से शिमला संसदीय क्षेत्र में दून विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को डिजिटल तरीके से संबोधित कर रहे थे ।

अपने कार्यालय के एक उपसचिव के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद वह बुधवार दोपहर से पृथक-वास में हैं।

यह भी पढ़े | बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने सीएम केजरीवाल पर साधा निशाना, PWD को लेकर कही ये बात.

अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आर डी धीमान ने बताया कि ठाकुर, उनकी पत्नी साधना ठाकुर और उनकी दो बेटियों की जांच का परिणाम बुधवार रात में आया जिसमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। हालांकि वे एक सप्ताह तक पृथक-वास में ही रहेंगे और दोबारा उनकी जांच होगी ।

विपक्षी कांग्रेस, सीटू, आरएसएस संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने हिमाचल प्रदेश में बस किराये में 25 प्रतिशत की बढोतरी को वापस लेने की मांग की है।

राज्य सरकार ने सोमवार को बस किराये में 25 प्रतिशत की बढोतरी की थी।

महामारी के समय राज्य में पर्यटकों को आने की अनुमति को लेकर आलोचना पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड, गोवा और केरल समेत कई राज्यों ने पर्यटकों को आने की अनुमति दी ।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कड़े शर्तों के साथ उन्हें आने की अनुमति दी है । मुख्यमंत्री ने कहा कि एक भी पर्यटक संक्रमित नहीं पाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)