देश की खबरें | अफगानिस्तान में अगवा सात भारतीयों में से आखिरी व्यक्ति स्वदेश आ चुका है : विदेश मंत्रालय
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 17 सितंबर विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि अफगानिस्तान में मई 2018 में अगवा किए गए सात भारतीयों के समूह के आखिरी व्यक्ति को भी रिहा कर दिया गया और वह 12 सितंबर को भारत पहुंच गए ।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि सातों भारतीय नागरिक सुरक्षित वतन आ चुके हैं।

यह भी पढ़े | मोदी सरकार से हरसिमरत कौर ने दिया इस्तीफा तो CM अमरिंदर सिंह ने बताया नाटक, बोले- बहुत देर से उठाया गया छोटा कदम.

तालिबान के आतंकवादियों ने उत्तरी बागलान प्रांत में सात भारतीयों को अगवा कर लिया था ।

उनमें से दो भारतीय पिछले महीने वतन लौटे थे।

यह भी पढ़े | Vinay Sahasrabuddhe Tests Positive for COVID-19: बीजेपी सांसद विनय सहस्रबुद्धे का कोरोना वायरस टेस्ट आया पॉजिटिव.

श्रीवास्तव ने बताया कि ऑनलाइन प्रेस वार्ता में बताया कि (सात लोगों में से) अंतिम भारतीय नागरिक को अफगानिस्तान में रिहा कर दिया गया और वह 12 सितंबर को भारत लौट आए ।

केरल सोना तस्करी मामले में छानबीन को लेकर क्या यूएई सरकार ने अपनी जांच टीम को भारत भेजने के लिए भारत सरकार से अनुमति देने का अनुरोध किया है, इस बारे में पूछे जाने पर श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसा कोई अनुरोध नहीं मिला है ।

उन्होंने कहा, ‘‘हम मामले में सूचनाएं मुहैया करा रहे हैं और फिलहाल एनआईए जांच कर रही है । ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)