विदेश की खबरें | इजराइली सेना ने गाजा के मानवीय क्षेत्र के एक हिस्से को खाली करने का आदेश दिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दीर अल-बलाह (गाजा पट्टी), 22 जुलाई (एपी) इजराइली सेना ने सोमवार को गाजा पट्टी में उस हिस्से को खाली करने का सोमवार को आदेश दिया जिसे उसने मानवीय क्षेत्र घोषित किया था।
दीर अल-बलाह (गाजा पट्टी), 22 जुलाई (एपी) इजराइली सेना ने सोमवार को गाजा पट्टी में उस हिस्से को खाली करने का सोमवार को आदेश दिया जिसे उसने मानवीय क्षेत्र घोषित किया था।
सेना ने कहा कि वह हमास के आतंकवादियों के खिलाफ एक अभियान शुरू करने की योजना बना रही है, जो इस क्षेत्र में छिपे हुए हैं और इसका इस्तेमाल इजराइल की ओर रॉकेट छोड़ने के लिए किया है। इस इलाके में मुवासी मानवीय क्षेत्र का पूर्वी हिस्सा शामिल है जो दक्षिणी गाजा पट्टी पर स्थित है।
इस महीने की शुरुआत में, इजराइल ने कहा था कि उसका अनुमान है कि कम से कम 18 लाख फलस्तीनी अब मानवीय क्षेत्र में हैं। उसने भूमध्य सागर के साथ लगते लगभग 14 किलोमीटर (8.6 मील) की दूरी के हिस्से को मानवीय क्षेत्र घोषित किया था। संयुक्त राष्ट्र तथा मानवीय समूहों का कहना है कि इस क्षेत्र का ज्यादातर इलाका अब अस्थायी शिविरों से घिरा हुआ है जहां साफ-सफाई तथा चिकित्सा सुविधाओं का अभाव है।
यह घोषणा गाजा में संघर्ष विराम की मांग को लेकर हो रही नाजुक वार्ता के दौरान की गयी है। अमेरिका और इजराइली अधिकारियों ने उम्मीद जतायी है कि संघर्ष विराम को लेकर एक समझौता होने के करीब है।
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने बताया कि बृहस्पतिवार को वार्ता जारी रखने के लिए एक वार्ता दल को भेजा जाएगा। मिस्र, कतर और अमेरिका, इजराइल तथा हमास पर चरणबद्ध तरीके से संघर्ष विराम समझौता करने पर जोर दे रहे हैं।
नेतन्याहू राष्ट्रपति जो बाइडन से मिलने के लिए अमेरिका की बहुप्रतीक्षित यात्रा पर सोमवार सुबह रवाना हुए, जिन्होंने रविवार को घोषणा की कि वह अगला राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ेंगे।
नेतन्याहू ने कहा कि चाहे अगला अमेरिकी राष्ट्रपति कोई भी बने, ‘‘हमारे दुश्मनों को पता होना चाहिए कि इज़राइल और अमेरिका हमेशा एक साथ खड़े हैं।’’
उन्होंने कहा कि वह 40 साल से अधिक वक्त की दोस्ती के लिए बाइडन को धन्यवाद देंगे और साथ ही उन पर कुछ मुद्दों पर अधिक समर्थन के लिए भी दबाव डालेंगे।
इजराइली सेना ने सोमवार को कहा कि मध्य और दक्षिणी गाजा में उसका अभियान जारी है। अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, रविवार को गाजा में इजराइल के हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी।
पोलियो वायरस मिलने के बाद गाजा की मानवीय स्थितियां और बदतर हो गयी हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि इस बीमारी के लक्षणों के लिए किसी का भी इलाज नहीं किया गया है।
इजराइली सेना ने कहा कि सैनिकों को खुराक दी जाएगी और वह फलस्तीनियों को पोलियो की खुराक देने के लिए संगठनों के साथ मिलकर काम करेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2024 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

