देश की खबरें | मणिपुर की राज्यपाल एवं राज्य के मुख्यमंत्री ने वेद मारवाह के निधन पर शोक व्यक्त किया
जियो

इम्फाल, छह जून मणिपुर की राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला और मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने दिल्ली पुलिस के पूर्व आयुक्त और मिजोरम, मणिपुर एवं झारखंड के पूर्व राज्यपाल वेद मारवाह के निधन पर शनिवार को शोक व्यक्त किया।

हेपतुल्ला ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा, ‘‘मणिपुर के पूर्व राज्यपाल के निधन से बहुत दु:खी हूं... मैं उनके परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं।’’

यह भी पढ़े | कोविड-19 के गोवा में शनिवार को 71 नए मरीज पाए गए : 6 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सिंह ने कहा कि मारवाह के निधन के बाद जो खालीपन पैदा हुआ है, उसे भरना मुश्किल होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं मणिपुर के पूर्व राज्यपाल वेद प्रकाश मारवाह के निधन की खबर से बहुत दु:खी हूं। मणिपुर के राज्यपाल के रूप में लोगों के प्रति उनका प्रेम और राज्य के समग्र विकास में उनका योगदान आज भी याद किया जाता है।’’

यह भी पढ़े | बीजेपी सांसद मिनाक्षी लेखी का कांग्रेस पर हमला, बोली- गोमूत्र और गोबर का योगदान इस देश की अर्थव्यवस्था में वो 60 साल की कांग्रेस गवर्नेंस से ज्यादा.

उन्होंने कहा, ‘‘उनका निधन उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि यह पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से पैदा हुए खालीपन को भरना मुश्किल होगा।’’

मिजोरम, मणिपुर और झारखंड के पूर्व राज्यपाल तथा 1980 के दशक में दिल्ली पुलिस आयुक्त के तौर पर सेवा दे चुके वेद मारवाह का शुक्रवार को गोवा में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे।

मारवाह ने उत्तरी गोवा के मापुसा नगर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)