विदेश की खबरें | अमेरिका में कोलंबस के नाम पर रखे गए पहले शहर ने उनकी प्रतिमा को भंडार में रखा

दक्षिण कैरोलीना के कोलंबिया में कामगारों ने शुक्रवार तड़के इसे खंडित कर दिया था और सुबह तक रिवरफ्रंट पार्क में स्थित प्रतिमा का केवल पैर वाला हिस्सा मूर्तितल से लगा हुआ बचा था।

शहर के मेयर स्टीव बेंजामिन ने कहा कि इस प्रतिमा को तब तक भंडार में रखा जाएगा जब तक कि कोलंबिया शहर परिषद, नागरिक और अन्य अधिकारी अगले कदम के बारे में विस्तृत चर्चा नहीं कर लेते।

यह भी पढ़े | कोरोना मामलों की वैश्विक संख्या 76 लाख से अधिक हुई दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी से 76 लाख से अधिक लोग संक्रमित, अब तक 425,000 लोगों की हुई मौत: जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी.

मेयर ने कहा कि वह नहीं चाहते कि कोलंबस की प्रतिमा की किस्मत का फैसला प्रदर्शनकारी करें जो आधी रात में इसे क्षतिग्रस्त करते हैं।

उत्तर अमेरिका में 1492 में आए, कोलंबस की प्रतिमाओं को अन्य शहरों में भी प्रदर्शनकारियों ने क्षतिग्रस्त किया है। उनका कहना है कि खोजी यात्री ने यूरोपीय उपनिवेशवाद की शुरुआत की जिसने महाद्वीप के लाखों मूल निवासियों का शोषण किया और उनकी मौत हुई।

यह भी पढ़े | अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने आरोपी की गर्दन पर बाजू से शिंकजा कसने की तकनीक पर की रोक लगाने की पैरवी.

कोलंबिया का नाम 1786 में कोलंबस के महिला प्रतिनिधित्व के लिए रखा गया था।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)