विदेश

कोरोना मामलों की वैश्विक संख्या 76 लाख से अधिक हुई दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी से 76 लाख से अधिक लोग संक्रमित, अब तक 425,000 लोगों की हुई मौत: जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी

कोविड-19 मामलों की वैश्विक संख्या बढ़कर 76 लाख से अधिक हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 425,000 को पार कर गई है. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी. ब्राजील 41,828 मौतों के साथ ब्रिटेन से आगे निकल गया है. कोरोना संक्रमण के मामलों में ब्राजील 828,810 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है.

कोरोना मामलों की वैश्विक संख्या 76 लाख से अधिक हुई दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी से 76 लाख से अधिक लोग संक्रमित, अब तक 425,000 लोगों की हुई मौत: जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी
कोरोना वायरस का टेस्ट (Photo Credits: PTI)

वाशिंगटन, 13 जून: कोविड-19 (Covid-19) मामलों की वैश्विक संख्या बढ़कर 76 लाख से अधिक हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 425,000 को पार कर गई है. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी (Johns Hopkins University) ने यह जानकारी दी. यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि शनिवार की सुबह तक, कुल मामलों की संख्या 7,632,377 हो गई जबकि मौतों की संख्या बढ़कर 425,385 हो गई.

सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे अधिक मामलों 2,046,643 और 114,672 मौतों के साथ अमेरिका शीर्ष पर है. कोरोना संक्रमण के मामलों में ब्राजील 828,810 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है.

यह भी पढ़ें: Coronavirus in India: पहली बार एक दिन में आए 11 हजार से ज्यादा नए केस, देश में संक्रमितों की संख्या 3 लाख के पार

सीएसएसई के आंकड़ों ने दर्शाया कि इसके बाद, रूस (510,761), भारत (297,535), ब्रिटेन (294,402), स्पेन (243,209), इटली (236,305), पेरू (214,788), फ्रांस (193,220), जर्मनी (187,226), ईरान (182,525), तुर्की (175,218), चिली (160,846), मेक्सिको (139,196), पाकिस्तान (125,933) और सऊदी अरब (119,942) हैं.

ब्राजील 41,828 मौतों के साथ ब्रिटेन से आगे निकल गया है. 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देश ब्रिटेन (41,566), इटली (34,223), फ्रांस (29,377), स्पेन (27,136) और मेक्सिको (16,448) हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2020 10:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).