अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने आरोपी की गर्दन पर बाजू से शिंकजा कसने की तकनीक पर की रोक लगाने की पैरवी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ‘फॉक्स न्यूज’ चैनल पर प्रसारित साक्षात्कार में कहा मुझे चॉकहोल्ड पसंद नहीं है. इस प्रक्रिया को खत्म किया जाना चाहिए. पुलिस हिरासत में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद चॉकहोल्ड तकनीक सवालों के घेरे में आ गई है. चॉकहोल्ड में कोई अधिकारी संदिग्ध की गर्दन पर अपनी बाजू से शिकंजा कसता है ताकि उसे सांस लेने में दिक्कत हो.
अमेरिका, 13 जून: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ‘फॉक्स न्यूज’ चैनल पर शुक्रवार को प्रसारित साक्षात्कार में कहा, "मुझे चॉकहोल्ड पसंद नहीं है. इस प्रक्रिया को खत्म किया जाना चाहिए." हालांकि उन्होंने उस परिस्थिति में इसके इस्तेमाल का समर्थन किया जिसमें कोई पुलिस अधिकारी अकेला है और वह एक-एक करके लोगों से लड़ रहा है. उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थिति में वह इस तकनीक का इस्तेमाल कर सकता है.
पुलिस हिरासत में जॉर्ज फ्लॉयड (George Floyd) की मौत के बाद ‘चॉकहोल्ड’ तकनीक सवालों के घेरे में आ गई है. एक श्वेत पुलिस अधिकारी ने अपने घुटने से फ्लॉयड की गर्दन दबाई थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी. इसके बाद देशभर में हुए प्रदर्शन में पुलिस सुधारों के साथ ही इस प्रक्रिया पर रोक लगाए जाने की मांग हो रही है. देश में कई विभागों में पहले ही इस पर रोक है.
यह भी पढ़ें: George Floyd: जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद दुनियाभर में ऐतिहासिक स्मारकों पर हुआ हमला
‘चॉकहोल्ड’ में कोई अधिकारी संदिग्ध की गर्दन पर अपनी बाजू से शिकंजा कसता है ताकि उसे सांस लेने में दिक्कत हो. इसी के चलते 2014 में एरिक गार्नर की मौत हुई थी. प्रदर्शनों के मद्देनजर व्हाइट हाउस पुलिस सुधारों पर एक शासकीय आदेश लाने पर काम कर रहा है. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि इसमें ‘चॉकहोल्ड’ का भी जिक्र होगा या नहीं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2020 08:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

