जरुरी जानकारी | सीमा पर तनाव, आर्थिक गिरावट की चिंताओं से रुपया एक सप्ताह के निम्न स्तर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आर्थिक वृद्धि दर को लेकर चिंता तथा भारत और चीन के बीच सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच मंगलवार को अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे टूटकर एक सप्ताह के निम्न स्तर 73.60 पर बंद हुआ।
मुंबई, सात सितंबर आर्थिक वृद्धि दर को लेकर चिंता तथा भारत और चीन के बीच सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच मंगलवार को अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे टूटकर एक सप्ताह के निम्न स्तर 73.60 पर बंद हुआ।
बाजार सूत्रों के अनुसार, बैंकों और आयातकों की डॉलर मांग बढ़ने और विदेशीमुद्रा की निकासी से स्थानीय मुद्रा पर दबाव रहा।
यह भी पढ़े | Dr Tsering Landol: लद्दाख की पहली महिला डॉक्टर, माइनस 35 डिग्री तापमान में करती थीं मरीजों की सेवा.
एक्सचेंज के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को विदेशी निवेशकों ने पूंजी बाजार से 1,056.52 करोड़ रुपये की निकासी की।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपये की विनिमय दर नरमी का रुख लिए 73.63 पर खुली और कारोबार के अंत में 25 पैसे की गिरावट के साथ 73.60 प्रति डॉलर पर बंद हुई। यह 31 अगस्त के बाद रुपये का निम्नतम स्तर है। सोमवार को बाजार 73.35 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: डॉक्टर कफील खान कांग्रेस के करीब, पार्टी में हो सकते हैं शामिल.
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रीटेल शोध विभाग के उप प्रमुख देवर्ष वकील ने कहा कि भारत और चीन के बीच सीमा विवाद का असर भी रुपये पर दिखा। इससे रुपये में आगे और गिरावट आ सकती है।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.43 प्रतिशत बढ़कर 93.11 के स्तर पर आ गया।
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स मंगलवार को 51.88 अंक की गिरावट दर्शाता 38,365.35 अंक पर बंद हुआ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2020 09:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

