विदेश की खबरें | नेपाल में हुए भूस्खलन में दस और लोगों की मौत

काठमांडू, 12 जुलाई नेपाल में रविवार को हुई भारी बारिश के बाद भूस्खलन में कम से कम दस और लोगों की मौत हो गई जिससे पिछले तीन दिनों में भूस्लखनों के कारण कुल 54 लोगों की मौत हो चुकी है।

पिछले तीन दिनों से भारी बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ से नेपाल के 19 जिले प्रभावित हुए हैं।

यह भी पढ़े | Coronavirus Vaccine: रूस ने कोरोना वैक्‍सीन बनाने में मारी बाजी, सेचेनोव विश्वविद्यालय ने किया ट्रायल पूरा करने का दावा.

गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक रविवार को म्यागडी में सात लोग, जाजरकोट में दो और सिंधुपालचौक में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों में पिछले 72 घंटे में भूस्खलन के कारण 54 लोगों की मौत हो चुकी है और 39 लोग लापता हैं।

यह भी पढ़े | अमेरिका में नए वीजा नियमों की घोषणा के बाद भारतीय छात्रों को सता रही वापस भेजे जाने की चिंता, स्टूडेंट्स पर पड़ सकता है प्रतिकूल प्रभाव.

करीब 40 लोग जख्मी भी हुए हैं।

देश के पूर्वी संखुवासभा जिले में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में आठ घर बह गए और करीब 11 लोग लापता हैं।

नेपाल की सरकार ने राहत और बचाव कार्य के लिए सेना और पुलिस की तैनाती की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)