देश की खबरें | तेलंगाना: बीआरएस के वरिष्ठ नेता तुम्मला नागेश्वर राव कांग्रेस में शामिल

हैदराबाद, 16 सितंबर तेलंगाना में कांग्रेस ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को एक और झटका दिया है। बीआरएस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री तुम्मला नागेश्वर राव शनिवार को यहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हो गए।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि खरगे ने नागेश्वर राव को कांग्रेस का ‘कंडुवा’ (अंगवस्त्र) पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी और अन्य नेता भी उपस्थित थे।

खरगे, सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी सहित पार्टी के कई अन्य शीर्ष नेता कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को हैदराबाद में हैं।

खम्मम जिले के प्रभावशाली नेता नागेश्वर राव बीआरएस शासन के दौरान और अविभाजित आंध्र प्रदेश में तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) सरकार के दौरान मंत्री रहे थे।

उन्हें कुछ महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीआरएस का टिकट नहीं मिला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)