जरुरी जानकारी | कर विभाग ने 21.24 लाख करदाताओं को 71,229 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया

नयी दिल्ली, 17 जुलाई आयकर विभाग ने आठ अप्रैल से 11 जुलाई के बीच 21.24 लाख करदाताओं को 71,229 करोड़ रुपये के रिफंड जारी किये।

इसमें 24,603 करोड़ रुपये का रिफंड व्यक्तिगत आयकरदाताओं का शामिल है जो 19.79 लाख करदाताओं को को जारी किये गये। वहीं कंपनी कर के तहत 1.45 लाख करदाताओं को 46,626 करोड़ रुपये वापस किये गये हैं।

यह भी पढ़े | Monsoon 2020 Forecast: सौराष्ट्र और कच्छ में आज होगी भारी बारिश, IMD ने गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए जारी किया अलर्ट.

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘‘जो भी रिफंड से जुड़े मामले हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर लिया जा रहा है और इसे 31 अगस्त 2020 तक पूरा कर लिये जाने की संभावना है।’’

बयान के अनुसार सरकार करदाताओं को बिना किसी समस्या के कर संबंधी सेवाएं देने पर जोर दे रही है। वह इस बात से अवगत है कि कोविड-19 महामारी के दौरान इस कठिन हालात में कई करदाता इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि उनकी कर मांग और रिफंड का मामला यथाशीघ्र सुलझे।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी बोले- 10 अगस्त तक देश में होंगे कोरोना के 20 लाख से ज्यादा केस, महामारी रोकने के ठोस कदम उठाए सरकार.

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने करदाताओं से उनके रिफंड के तेजी से प्रसंस्करण को लेकर विभाग के ई-मेल पर तुरंत जवाब देने को कहा है। इससे विभाग उनके रिफंड की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिये कदम उठाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)