देश की खबरें | सदन में गुटखा लाने के मुद्दे पर तमिलनाडु विधानसभा ने द्रमुक नेताओं को दोबारा जारी किया नोटिस
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 12 सितंबर तमिलनाडु विधानसभा की विशेषाधिकार समिति ने 2017 में सदन में प्रतिबंधित गुटखे के पैकेट प्रदर्शित करने के सिलसिले में नेता प्रतिपक्ष एवं द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन और उनके विधायकों को ताजा नोटिस जारी कर सोमवार तक जवाब देने को कहा है।

संयोगवश, तीन दिन के संक्षिप्त सत्र के लिए 14 सितंबर से सदन शुरू होगा।

यह भी पढ़े | कोलकाताः पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के समर्थन में निकाली रैली: 12 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष पी धनपाल ने 2017 में द्रमुक के 21 विधायकों को विशेषाधिकार नोटिस भेजा था।

मामला लंबित होने के दौरान दो विधायकों का निधन हो गया।

यह भी पढ़े | Union AYUSH Minister Shripad Naik Discharged From Hospital: केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक COVID-19 से हुए ठीक, अस्पताल से मिली छुट्टी.

तमिलनाडु में 2013 से गुटखे पर प्रतिबंध है और विधानसभा अध्यक्ष ने प्रतिबंधित वस्तुओं को सदन में लाने पर विशेषाधिकार नोटिस जारी किया था।

यह नोटिस तीन दिन पहले दोबारा जारी किया गया और 14 सितंबर तक जवाब मांगा गया है।

नोटिस जारी करने की आलोचना करते हुए द्रमुक ने कहा कि पार्टी विधायकों को सत्र में भाग न लेने देने के उद्देश्य से नोटिस जारी किया गया है।

पार्टी की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया कि स्टालिन और द्रमुक सदस्यों ने नोटिस के खिलाफ रिट याचिका दायर की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)