देश की खबरें | गंगाराम अस्पताल के कोविड-19 केंद्र के रूप में किया जाएगा ताज मानसिंह होटल का इस्तेमाल
जियो

नयी दिल्ली, 16 जून दिल्ली सरकार ने मंगलवार को एक आदेश जारी कर ताज मानसिंह होटल के कमरों और परिसर को सर गंगाराम अस्पताल के लिए कोविड-19 केंद्र के रूप में उपयोग किए जाने को कहा।

ताज मानसिंह होटल लुटियन दिल्ली के मध्य में स्थित है।

यह भी पढ़े | लद्दाख बॉर्डर विवाद: सेना प्रमुख एमएम नरवाणे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके निवास स्थान पर मिलने पहुंचे: 16 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने अत्यधिक बिस्तरों की जरूरत पड़ने की आशंका जताई है।

गंगा राम अस्पताल को पहले ही कोविड-19 केंद्र घोषित किया जा चुका है।

यह भी पढ़े | भारतीय-चीनी सेना के बीच हिंसक झड़प पर कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- हमारी कमजोरी का हर संकेत चीन की प्रतिक्रिया को और अधिक आक्रामक बनाता है.

आदेश में यह भी कहा गया कि होटल में इलाज के दौरान उत्पन्न होने वाले जैव चिकित्सकीय कचरे का निस्तारण अस्पताल की ओर से किया जाएगा।

आदेश के अनुसार कोविड-19 के मरीजों की देखभाल के लिए होटल के सभी कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण और प्रशिक्षण दिया जाएगा।

मरीजों के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था अस्पताल करेगा और भोजन तथा साफ सफाई समेत अन्य काम की जिम्मेदारी होटल की होगी।

आदेश में कहा गया कि कमरे का किराया अस्पताल द्वारा वसूला जाएगा और होटल को दे दिया जाएगा।

गंगाराम अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें आदेश प्राप्त हो चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)