देश

भारतीय-चीनी सेना के बीच हिंसक झड़प पर कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- हमारी कमजोरी का हर संकेत चीन की प्रतिक्रिया को और अधिक आक्रामक बनाता है

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर कहा कि अब वक्त आ गया है कि भारत सरकार बार-बार ऐसी हरकतें कर रहे चीन पर कड़ा एक्शन ले.

भारतीय-चीनी सेना के बीच हिंसक झड़प पर कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- हमारी कमजोरी का हर संकेत चीन की प्रतिक्रिया को और अधिक आक्रामक बनाता है
कैप्टन अमरिंदर सिंह (Photo Credit- Twitter)

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह (CM Captain Amarinder Singh) ने लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सेना के साथ भारतीय सेना की हिंसक झड़प में तीन भारतीय जवानों के शहीद होने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अब वक्त आ गया है कि भारत सरकार बार-बार ऐसी हरकतें कर रहे चीन पर कड़ा एक्शन ले. मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कहा कि समय आ गया है जब केंद्र चीन के मामले में कड़े कदम उठाए क्योंकि "हमारी कमजोरी का हर संकेत" चीन की प्रतिक्रिया को और आक्रामक बनाता है.

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा, 'गलवान घाटी में हुई घटना चीनी सेना की ओर से बार-बार किया जाने वाला उल्लघंन है. अब वक्त आ गया है कि देश उसकी इन घुसपैठों का जवाब देने का वक्त है. हमारे जवान किसी खेल का हिस्सा नहीं हैं कि हर कुछ दिन पर सीमा की रक्षा करने में हमारे कुछ अधिकारियों और जवानों की जान जा रही है.' यह भी पढ़ें- भारत-चीन हिंसक झड़प: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की स्थिति की समीक्षा, CDS विपिन रावत सहित तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ की अहम बैठक. 

कैप्टन अमरिंदर सिंह का ट्वीट-

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'वक्त है कि भारत सरकार अब इसपर कोई सख्त कदम उठाए. हमारी एक-एक कमजोरी की निशानी पर चीन और बढ़-चढ़कर युद्धरत दिखता है. मैं पूरे देश के साथ हमारे बहादुर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देता हूं. देश आपकी इस दुख की घड़ी में आपके साथ है.'

सीएम की कड़ी प्रतिक्रिया-

बता दें कि सोमवार की रात लद्दाख की गलवान घाटी में चीन की सेना के साथ हुई झड़प में भारतीय सेना का एक कर्नल और दो जवान शहीद हो गए हैं. सेना से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस हिंसक झड़प चीनी सेना को भी काफी नुकसान हुआ है. भारत ने हिंसक टकराव में अपने एक ऑफिसर और दो जवानों को खोया है, वहीं चीन की तरफ भी सैनिकों को क्षति पहुंची है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2020 06:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).