देश की खबरें | सुशांत मामला: एनसीबी जल्द ही शौविक, मिरांडा को गिरफ्तार करेगी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुम्बई, चार सितम्बर मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने शुक्रवार को कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक द्रव्य के मामले में जल्द ही मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार किया जायेगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इन दोनों से पूछताछ अंतिम चरण में है और उन्हें अगले कुछ घंटों में गिरफ्तार किये जाने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े | Rajnath Singh to Meet Chinese Defence Minister Wei Fenghe in Moscow Tonight: राजनाथ सिंह और चीन के रक्षा मंत्री आज कर सकते हैं मुलाकात.

एनसीबी अधिकारियों के एक दल ने पुलिस अधिकारियों के साथ सांताक्रूज (पश्चिम) स्थित शौविक के घर और उपनगर अंधेरी (पश्चिम) इलाके में मिरांडा के घर पर सुबह तकरीबन साढ़े छह बजे छापे मारे।

अधिकारियों ने बताया कि शौविक चक्रवर्ती और मिरांडा को छापेमारी के दौरान जांच में शामिल होने के सम्मन दिये गये थे।

यह भी पढ़े | कांग्रेस नेता Gourav Vallabh ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- RRB-NTPC व Group D की परीक्षाओं की तिथि की घोषणा अगले लोकसभा चुनाव के पूर्व होगी?.

अधिकारी ने कहा, ‘‘मीडिया की मौजूदगी की वजह से उन्होंने तलाशी दल के साथ ही चलने की इच्छा जाहिर की।’’

उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्हें बैलार्ड एस्टेट क्षेत्र में स्थित एजेंसी के जोनल कार्यालय लाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)