तिरुवनंतपुरम, तीन जुलाई लॉकडाउन के बीच ''सुफियुम सुजातायम'' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित होने वाली पहली मलयालम फिल्म बन गई है। इसमें अभिनेता जयसूर्या और अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।
केरल में कोरोना वायरस महामारी के चलते सभी सिनेमाघर बंद रहने के कारण फिल्म को ओटीटी (ओवर द टॉप) प्लेटफॉर्म पर जारी किया गया।
यह भी पढ़े | Corona Update: भारत में Covid-19 की रिकवरी रेट 60.73% हुई, 24 घंटे के भीतर आए 20 हजार 903 नए मामले.
एन शानावास द्वारा निर्देशित और निर्माता विजय बाबू की यह फिल्म बृहस्पतिवार रात को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जारी की गई और शुक्रवार सुबह से यह अमेजन प्राइम वीडियो पर विश्व भर में दिखाई देने लगी।
27 वर्षीय देव मोहन इस फिल्म के जरिए फिल्मी दुनिया में कदम रख रहे हैं। मोहन ने फिल्म में एक सूफी संत का किरदार निभाया है।
''वजीर'' और ''मर्डर 3'' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय करने वाली हैदरी ने इस फिल्म में मूक महिला सुजाता का किरदार निभाया है जो सूफी संत से प्यार करती है जबकि जयसूर्या उसके पति के किरदार में नजर आए।
2006 में अदिति ने मलयालम फिल्म ''प्रजापथि'' के जरिए मॉलीवुड में कदम रखा था।
हैदरी ने तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी अभिनय किया है।
विजय बाबू ने कहा कि लॉकडाउन के कारण सभी सिनेमाघर बंद होने के चलते फिल्म को ओटीटी प्ल्टफॉर्म के जरिए प्रदर्शित करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY