लंदन, दो जून ब्रिटिश गायिका अडेले ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाल कर अमेरिका में पुलिस हिरासत में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के मुद्दे पर जारी विरोध प्रदर्शनों के साथ एकजुटता जताई।
रेस्तरां में काम करने वाले अफ्रीकी-अमेरिकी समुदाय के 46 वर्षीय फ्लॉयड की मिनियापोलिस में उस वक्त मौत हो गई थी जब एक श्वेत पुलिस कर्मी ने उसे जमीन पर गिरा कर उसकी गर्दन को घुटने से दबा दिया था।
यह भी पढ़े | Coronavirus का असर: ब्रिटेन ने बदले Sex के नियम, अब इनके साथ नहीं बना सकेंगे संबंध.
इस घटना के बाद एक सप्ताह से अमेरिका में आक्रोश और विरोध के स्वर मुखर हो उठे हैं।
संगीत जगत और हॉलीवुड के अनेक सितारों ने घटना पर आक्रोश व्यक्त कर चुके हैं।
सोमवार को अपनी पोस्ट में गायिका ने फ्लॉयड का चित्र साझा किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अडेले ने लिखा, “जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या से दुनिया सदमे में है। समूचे विश्व में एक साथ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। उचित कारण के लिए आक्रोश व्यक्त करें और उसी पर ध्यान केंद्रित करें। सुनते रहें, पूछते रहें और सीखते रहें। यह जरूरी है कि इस समय हम निराश या न हों और बहकावे में न आएं। यह व्यवस्थित नस्लभेद के बारे में है यह पुलिस हिंसा के बारे में है और यह असमानता के बारे में है।”
अडेले ने कहा कि नस्लभेद एक समस्या है और पूरी दुनिया पर हावी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY