देश की खबरें | सिक्किम के मुख्यमंत्री की पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गंगटोक, 23 सितंबर सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग की पत्नी कृष्णा राय और उनके परिवार के कुछ सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

राय ने एक फेसबुक पोस्ट में अपील की, '' हमने कोरोना वायरस से बचने की हर संभव कोशिश की लेकिन दुर्भाग्यवश हम संक्रमित हो गए। मैं संपर्क में आए सभी लोगों से अपील करती हूं कि वे जांच करा लें और करीबी संपर्क में आए लोग पृथक-वास में चले जाएं।''

यह भी पढ़े | नई दिल्ली: राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चत काल के लिए स्थगित, बढ़ते कोरोना मामलों के कारण लिया गया फैसला.

उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की सलाह पर वह और उनके परिवार के सदस्य घर पर ही पृथक-वास में हैं।

इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने एक आदेश जारी करते हुए बताया है कि मिंतोकगांग में चिकित्सकों और नर्स की तैनाती की गई है। यह मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास है जिसे अब कोरोना वायरस देखभाल केंद्र में बदल दिया गया है।

यह भी पढ़े | मुंबई में जलभराव के कारण हाईकोर्ट को आज दी गई छुट्टी, रिया और शौविक चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर कल होगी सुनवाई: 23 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्यमंत्री दूसरे घर में रह रहे हैं।

इसमें कहा गया है कि स्वास्थ्य दल मुख्यमंत्री के परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य की देखभाल करेगा और एसटीएनएम अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को सप्ताहिक रिपोर्ट जमा करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)